हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में बस-कार की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम-जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बस व कार।

    बस के पीछे के टूटे शीशे से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Road Accident News: शनिवार की सुबह यहां गुरुग्राम-जयपुर रोड पर बिलासपुर के पास बस व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। बस राजस्थान रोडवेज की थी, जो पलटी खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए। बस में सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। Gurugram News

    पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस बिलासपुर चौक के पास पहुंची तो एक वैगनआर कार के साथ बस की भीषण टक्कर हो गई। बस इतनी तेज गति में थी कि टक्कर लगने के बाद करीब 50 मीटर दूरी जाकर पलटी। गनीमत यह रही कि बस की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में भी काफी नुकसान हो गया। Gurugram News

    बस की छत तक दो जगह से इस हादसे में फट गई। बस में सवार कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दिल्ली पुलिस के एक हेड-कांस्टेबल अशोक कुमार यादव भी शामिल थे। अस्पताल में उपचार के दौरान हेड-कांस्टेबल की मौत हो गई। घायलों को प्रकाश अस्पताल और फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस का चालक मौके पर फरार हो गया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– International Yoga Day: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक किया गया आयोजन