हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home कैथल Haryana Roadw...

    Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज की बस ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

    Kaithal News
    Kaithal News: हरियाणा रोडवेज की बस ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Accident: हरियाणा रोडवेज बस ने सिसमोर गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस का पिछला टायर व्यक्ति के ऊपर से निकल गया। गांव के लोगों ने तुरंत व्यक्ति के परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश के बयान पर बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Kaithal News

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सिसमौर गांव निवासी नरेश किसी काम से गांव की मुख्य सड़क पर जा रहा था। उसी समय बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया और बस की पिछला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। नरेश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। Kaithal News

    तितरम थाना एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस को थाने ले जाया गया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।