हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम के ...

    गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में श्रद्धा की हत्या से जुड़े सुबूत तलाशती दिल्ली पुलिस।

    श्रद्धा की हत्या में प्रयोग किया हथियार तलाशने गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस

    • एक दिन पहले शुक्रवार को इसी स्थान से एक बैग उठाकर ले गई थी पुलिस
    • दूसरे दिन की जांच में दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा

    गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) दिल्ली के महरोली स्थित एक घर में अपनी प्रेमिका श्रद्धा वारकर की हत्या करके उसके 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब से पूछताछ के आधार पर दिल्ली पुलिस शनिवार को दूसरे दिन भी गुरुग्राम पहुंची। डीएलएफ फेज-1 के निकट जंगल में पुलिस ने मेटल डिटेक्टर के माध्यम से काफी छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हालांकि शुक्रवार को पुलिस यहां छानबीन करके एक बैग अपने साथ लेकर गई थी।

    यह भी पढ़ें:– सीबीआई की हनुमानगढ़ में रेड

    गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र के जंगल में शनिवार को दूसरे दिन भी दिल्ली पुलिस का तलाशी अभियान जारी रहा। पहले दिन यहां से बैग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस को शक हो गया कि यहां से कुछ अहम सुराग और सुबूत हाथ लग सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने के बाद हत्या में प्रयोग किया गया हथियार गुरुग्राम के जंगल में छिपाया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने यहां करीब डेढ़ घंटे तक मेटल डिटेक्टर की सहायता से हथियार को तलाशने का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद पुलिस को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि दिल्ली पुलिस शनिवार को पूरी तैयारी के साथ यहां एक बस में सवार होकर आई थी। पुलिस ने शनिवार को भी उसी स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, जहां से शुक्रवार को बैग मिला था। दिल्ली पुलिस को यह भी शक है कि उसी स्थान से ही वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद हो सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here