हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Rajasthan Wea...

    Rajasthan Weather: हनुमानगढ़ में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Rajasthan Weather News

    कोहरे से जनजीवन प्रभावित, दृश्यता घटने के कारण थमी आवाजाही

    हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से घना कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जिले में सोमवार को नए सप्ताह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन खासा प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मेगा हाइवे समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों को वाहनों की फॉग लाइट जलाकर धीमी स्पीड में गुजरना पड़ा। इसके चलते यातायात बेहद प्रभावित हुआ। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने के कारण लोगों की आवाजाही बेहद कम देखी गई। Rajasthan Weather News

    दोपहर तक कोहरे का असर रहा। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अब आमजन के पास सुबह-शाम अलाव का सहारा है। इस घने कोहरे से जहां एक ओर आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर यह किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। किसानों के अनुसार, ये घना कोहरा खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने में सहायक है। इससे गेहूं, सरसों सहित अन्य रबी फसलों की बढ़वार अच्छी हो रही है। कोहरा प्राकृतिक सिंचाई का काम कर रहा है, जिससे फसलों को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता कम हो गई है।

    किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ रहा है

    प्राकृतिक नमी के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत में कमी आ रही है। ये स्थिति उन किसानों के लिए विशेष रूप से राहत भरी है जो सिंचाई के लिए महंगे संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। दरअसल, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और घने कोहरे के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब बीच-बीच में कोहरे का मौसम बना रहेगा। अगले कुछ दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 दिसम्बर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुन: न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने व 23-24 दिसम्बर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। Rajasthan Weather News