हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More

    उड़ीसा की साध-संगत ने गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

    जाजपुर/उड़ीसा (सच कहूँ न्यूज)। मानवता को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का कारवां दिन-प्रतिदिन इंसानियत की सेवा में बढ़ता जा रहा है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में मानवता के करोड़ों प्रहरी किसी न किसी तरीके से इंसानियत व पर्यावरण की सम्भाल करते नजर आते हैं। इन्हें देख ऐसा लगता है मानो यही इनकी जिंदगी का असल मकसद हो। और सच बताएं तो शायद ऐसा ही है, पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं से चल रहे 147 मानवता भलाई के कार्य आज इंसानियत को नया रंगरूप दे रहे हैं। हों भी क्यों ना, इंसानियत की मिसाल कायम करने वाले ये अनोखे कार्य हैं ही इतने लाजवाब..

    यह भी पढ़ें:– सचखंड जा विराजी पुष्पा रानी इन्सां, साध-संगत ने दी भावभीनी विदाई

    इसी क्रम में उड़ीसा के जाजपुर जिले के सुकिंदा गाँव में निवासीय डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने पूज्य गुरुजी द्वारा चलाए गए ह्यजननी सत्कारह्ण कार्य के तहत 3 गर्भवती महिलाओं को एक महीने का पौष्टिक आहार उपलब्ध किया गया। पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं के अनुसार इन गर्भवती महिलाओं को शुद्ध देसी घी, सोयाबीन, दालें व फल इत्यादि दिए गए। आगे भी इन गर्भवती महिलाओं को हर महीने का राशन मुहैया कराने का संकल्प लिया।

    सिर्फ यही नहीं, पूज्य गुरुजी द्वारा चलाए गए कार्य ह्यस्माइल आॅन इनोसेंट फेसह्ण के तहत उक्त सेवादारों ने आर्थिक तौर पर गरीब जरूरतमंद परिवारों के 100 छोटे बच्चों को खिलौने व खाने का खाने का सामान देकर उन नन्हें चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस दौरान उक्त गर्भवती महिलाओं व इन छोटे-छोटे बच्चों ने पूज्य गुरुजी व डेरा सच्चा सौदा के इन मानवता प्रहरियों का तहदिल धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here