हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    महाराष्ट्र में सेवा कर लौटे रोड़ी ब्लॉक के सेवादार

    ओढां (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक रोड़ी की साध-संगत सेवा कार्यां हेतु हमेशा तत्पर रहती है। इसी कड़ी में रोड़ी ब्लॉक के सेवादार महाराष्ट्र के तालुका फल्टन में स्थित सुखदपुर धाम आश्रम में 21 दिन की सेवा कर वापस लौटे। रोड़ी ब्लॉक के भंगीदास पवन इन्सां ने सेवादारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ब्लॉक की साध-संगत सेवा कार्यांे के लिए सरसा ही नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर दूर स्थित आश्रमों में भी सेवा के लिए हर समय तैयार रहती है। इस सेवा कार्य में ब्लॉक से 25 मेंबर जयकिशन इन्सां, 15 मेंबर ज्ञान सिंह इन्सां, रांझा राम इन्सां, बागचंद इन्सां, सुखदेव इन्सां व अशोक इन्सां ने भाग लिया। सेवादारों ने वहां आश्रम मेें सेवा के साथ-साथ नाम-सुमिरन व नामचर्चा का भी लाभ उठाया। आश्रम के गुरु सत् ब्रह्मचारी सुखदेव इन्सां व भंगीदास सेवादार भगत इन्सां ने सेवादारों के सेवा जज्बे की सराहना करते हुए हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर उन्होंने आश्रम में सेवा का जज्बा दिखाया है वो काबिले तारीफ है।

    यह भी पढ़ें:– नया दिन नई सोच के साथ शुरू करें, Saint Dr. MSG के ये रूहानी वचन

    सेवा कार्य कर मिली बेहद खुशी: जयकिशन इन्सां

    25 मेंबर जयकिशन इन्सां ने जानकारी देते हुए महाराष्ट्र में सेवा कार्य कर उन्हें बेहद खुशी मिली है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में ब्लॉक के सेवादारों का जज्बा देखते ही बनता था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ब्लॉक की साध-संगत मुंबई, बिलासपुर, बुदनी, उड़ीसा, बंगलौर सहित अन्य जगहों पर स्थित आश्रमों में सेवा कार्यांे के लिए जाती रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here