हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More

    UP Weather: यूपी वालों हो जाओ सावधान, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

    UP Weather
    UP Weather: यूपी वालों हो जाओ सावधान, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

    UP Weather:  सहारनपुर। होली से पहले ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश भर में आसमान साफ है, तेज धूप निकल रही है और दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

    आज का मौसम: तेज हवाएं, लेकिन बारिश के आसार नहीं | UP Weather

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार, 3 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। धूप की तीव्रता के कारण आगरा, मथुरा, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय बाहर निकलने पर लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ रहा है।

    पहले हफ्ते में ही गर्मी का असर

    मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। 5 मार्च तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी। नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और बिजनौर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर: पूर्वी यूपी में हल्की बारिश संभव

    मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिल सकता है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मीरजापुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बारिश से तापमान में केवल 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट आने की संभावना है।

    आगे कैसा रहेगा तापमान?

    अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी फिलहाल स्थिरता बनी रहेगी और तीन दिन बाद इसमें भी हल्की बढ़ोतरी संभव है।

    कुल मिलाकर, होली से पहले उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर दोपहर के समय बाहर निकलते वक्त।