हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जरुरतमंद स्कूली बच्चों को जर्सियां वितरित

    टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने बुधवार को यहां के वार्ड दो व चार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 20 अति जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित की। इस मौके पर जर्सियां वितरित कर बच्चों को पहनाई गई। इस मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलवंत सिंह सुथार ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के अनुयायियों की ओर से अति जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ और मानवता भलाई के कार्यों में तत्पर रहने वाली डेरा सच्चा सौदा की कमेटी की तारीफ की जिन्होंने सर्दी को देखते अति जरुरतमंद बच्चों के लिए जर्सियों का वितरण किया।

    यह भी पढ़ें:– बेकसूर डेरा प्रेमी प्रदीप हत्याकांड पर आई बड़ी अपडेट

    प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बच्चों को जर्सियां वितरित करने पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डेरा के जिम्मेदार 25 मेंबर हैप्पी इन्सां, गुरुमुख सिंह इन्सां, अंकित वधवा, भजन सिंह, सतपाल जग्गा, जगदेव, शुभम गर्ग, अध्यापक संदीप कुमार, पार्षद समुद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here