हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तमाम कोशिशों ...

    तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं लगा यमुना में डूबे युवक का सुराग

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    छह दिन पूर्व सेल्फी लेते वक्त यमुना नदी में समा गया था राजस्थानी युवक

    • युवक की तलाश में चार दिन तक यमुना में सर्च अभियान चला चुकी है एनडीआरएफ टीम व प्राइवेट गोताखोर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पानी के अत्यधिक बहाव के चलते छह दिन पूर्व यमुना में डूबे युवक का तमाम कोशिशों के बावजूद कोई सुराग नही लग सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम दो दिन यमुना में सर्च अभियान चलाकर वापिस लौट चुकी है। Kairana News

    विगत शनिवार को राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर की तहसील शाहपुरा के गांव गोविंदपुरा बासडी निवासी रामेश्वर मीणा(26) सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलकर यमुना में समा गया था। युवक अपने दोस्तों के साथ में अमावस्या का भोग चढ़ाने के लिए यमुना नदी पर आया था। हादसे के बाद से ही युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया था। तीन दिन तक प्राइवेट गोताखोर युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाते रहे, लेकिन कोई सफलता हासिल नही हुई। इसके बाद, सोमवार को गाजियाबाद से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(एनडीआरएफ) की आठ सदस्यीय टीम ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर डूबे युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। Kairana News

    दो दिन तक सर्च अभियान चलाने के बावजूद कोई सफलता नही मिली, जिसके बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम भी वापिस गाजियाबाद लौट गई। यमुना में बह रहे अत्यधिक पानी के चलते सर्च अभियान के दौरान सफलता हासिल नही हुई है। वहीं, नायब तहसीलदार सतीश यादव का कहना है कि यमुना में डूबे युवक की तलाश में कई दिनों तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कोई सफलता हाथ नही लग सकी है। यमुना में बह रहे अत्यधिक पानी ने भी सर्च अभियान को प्रभावित किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Government Scheme: हरियाणा की महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, 25 सितंबर को आएंगे 2100 रुपये, ये शर्ते भी जानें