हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Lok Sabha Ele...

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का विवरण जारी

    Charkhi Dadri News
    Charkhi Dadri News:: मतदान केन्द्र के 200 मीटर दायरे में नहीं खोले जा सकते चुनाव कार्यालय

    दो करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Lok Sabha Election 2024: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के कुल मतदान केंद्रों और कुल मतदाताओं की जानकारी जारी की। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि एक मार्च 2024 तक पंजाब में कुल दो करोड़ 12 लाख 71 हजार 246 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ 11 लाख 92 हजार 959 पुरुष मतदाता हैं जबकि एक करोड़ 77 हजार 543 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 744 ट्रांसजेंडर वोटर है 13 सीटों के लिए कुल 24433 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। Lok Sabha Election 2024

    गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1895 है और कुल वोटरों की गिनती 15 लाख 95 हजार 300 है। इनमें आठ लाख 44 हजार 299 पुरुष मतदाता है जबकि सात लाख 50 हजार 965 महिला मतदाता है 36 ट्रांसजेंडर वोटर है। Lok Sabha Election 2024

    अमृतसर सीट के लिए कुल पोलिंग स्टेशन 1676 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 846 है। इनमें आठ लाख 36 हजार 966 पुरुष वोटर है जबकि सात लाख 56 हजार 820 महिला मतदाता है और 60 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    खडूर साहिब में पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1974 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 55 हजार 468 है। इनमें आठ लाख 70 हजार 337 पुरुष मतदाता है, जबकि सात लाख 85 हजार 67 महिला मतदाता है 64 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

    जालंधर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1951 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 41 हजार 872 है। इनमें आठ लाख 54 हजार 48 पुरुष मतदाता हैं जबकि सात लाख 87 हजार 781 महिला मतदाता है 43 मतदाता ट्रांसजेंडर है। Lok Sabha Election 2024

    होशियारपुर (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1963 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 18 है। इनमें आठ लाख 26 हजार 679 पुरुष मतदाता है जबकि सात लाख 66 हजार 296 महिला मतदाता है 43 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    आनंदपुर साहिब सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 2066 है और कुल वोटरों की गिनती 17 लाख 11 हजार 255 है। इनमें आठ लाख 93 हजार 567 पुरुष मतदाता है जबकि आठ लाख 17 हजार 627 महिला मतदाता है। 61 ट्रांसजेंडर वोटर है।

    लुधियाना सीट पर कुल पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1842 है और कुल वोटरो की गिनती 17 लाख 28 हजार 619 है। इनमें नौ लाख 22 हजार पांच पुरुष मतदाता है जबकि आठ लाख छह हजार 484 महिला मतदाता है 130 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

    फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित) सीट के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1820 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 39 हजार 155 है। इनमें आठ लाख 16 हजार 775 पुरुष मतदाता है जबकि सात लाख 22 हजार 353 महिला मतदाता है 27 ट्रांसजेंडर वोटर है। Lok Sabha Election 2024

    फरीदकोट (आरक्षित) सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 1688 है और मतदाताओं की कुल गिनती 15 लाख 78 हजार 937 है. इनमें 8 लाख 34 हजार 493 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 44 हजार 363 महिला मतदाता है 81 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

    फिरोजपुर सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1902 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 57 हजार 131 है। इनमें 8 लाख 73 हजार 684 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 83 हजार 402 महिला मतदाता है 45 मतदाता ट्रांसजेंडर है।

    बठिंडा सीट के लिए कुल 1814 पोलिंग स्टेशनों है और मतदाताओं की संख्या 16 लाख 38 हजार 881 है। इनमें 8 लाख 63 हजार 989 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 74 हजार 860 महिला मतदाता है 32 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
    संगरुर सीट पर पोलिंग स्टेशनों की गिनती 1765 है और कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 50 हजार 17 है. इनमें 8 लाख 20 हजार 879 पुरुष मतदाता है जबकि 7 लाख 29 हजार 92 महिला मतदाता है 46 वोटर ट्रांसजेंडर है।

    पटियाला सीट के लिए पोलिंग स्टेशनों की कुल गिनती 2077 है और मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 87 हजार 747 है। इनमें 9 लाख 35 हजार 238 पुरुष मतदाता है जबकि 8 लाख 52 हजार 433 महिला मतदाता है 76 मतदाता ट्रांसजेंडर है। Lok Sabha Election 2024

    यह भी पढ़ें:– गैस कटर से एटीएम काटकर लूट ले गए कैश ट्रे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here