बरवाला (सच कहूँ/मुकेश)। Welfare Works: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए बरवाला शहर की साध संगत ने मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए दो जरूरतमंद लड़कियों की शादी में कपड़े और बर्तन देकर सहयोग किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से साध संगत ने जरूरतमंद परिवारों की मदद कर समाज में सेवा, परोपकार और भाईचारे का संदेश दिया। साध संगत ने बताया कि पूज्य गुरु जी हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।
उसी प्रेरणा का पालन करते हुए बरवाला की साध संगत ने यह पुण्य कार्य किया, ताकि बेटियों की शादी में परिवार को सहयोग मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सच्ची प्रेमी समिति की बहनों सहित साध संगत की बड़ी संख्या मौजूद रही। सेवा कार्य में प्रेमी सेविका सीमा मेहरा इन्सां, संतोष इन्सां, अनिता सोनी इन्सां, प्रीति इन्सां सहित अनेक सेवादार बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व घरेलू बर्तन भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साध संगत ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए साध संगत इसी तरह आगे आती रहेगी।
यह भी पढ़ें:– Jasprit Bumrah: क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह















