हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने नहर में डूबते व्यक्ति को बचाया

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने नहर में डूबते व्यक्ति को बचाया

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने नहर में डूबते व्यक्ति की जिंदगी बचाई। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक कुरुक्षेत्र के सेवादार रायसिंह इन्सां ने बताया कि जब वह एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र कुरुक्षेत्र से अपने घर जा रहा था तो भाखड़ा नहर पर पहुंचने पर उसे एक युवक ने बताया कि पुल के नीचे एक व्यक्ति झाड़ियों को पकड़े हुए हैं और उसकी जान खतरे में थी। Kurukshetra News

    उसने देखा कि पानी के बहाव के चलते उसके हाथों से झाड़ियां छुटने वाली ही थीं। वह तुंरत वापिस एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में पहुंचा और वहां से अन्य सेवादारों को व रस्से लेकर आया। सेवादारों ने रस्से की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला व डायल 112 पर कॉल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति ने बताया कि वह पुंडरी के गांव हजवाना निवासी रामकला है। रामकला ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का धन्यवाद किया कि उन्होंने उसकी जान बचाई है। कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। इस दौरान सेवादारों 85 मैंबर सिंदर पाल, रूढ सिंह के अलावा राहगिर अमित व मुकेश ने कड़ी मशक्कत के बाद रामकला को बाहर निकाला। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अगस्त को आएंगे नरवाना, क्षेत्र को मिलेंगी करोड़ों की विकास परियोजनाएं: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी