हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    UAE US: सूडान में युद्धविराम की चर्चा तेज, अमरीका–यूएई की उच्चस्तरीय वार्ता

    UAE US News
    UAE US: सूडान में युद्धविराम की चर्चा तेज, अमरीका–यूएई की उच्चस्तरीय वार्ता

    UAE US: अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान और संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने सूडान में जारी संघर्ष, नवीनतम मानवीय हालात तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। UAE US News

    सिन्हुआ के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस संवाद में सूडान में जारी गृहयुद्ध की ताज़ा परिस्थिति की समीक्षा की गई। दोनों मंत्रियों ने तत्काल और निर्षर्त युद्धविराम की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रभावित नागरिकों तक राहत पहुँचाने की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। अमेरिकी विदेश विभाग ने भी पुष्टि की कि दोनों देश मानवीय संघर्ष-विराम सुनिश्चित करने के अपने साझा प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

    उधर, इसी सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुरोध पर सूडान में शांति बहाल करने हेतु नई पहल आरंभ की है। अप्रैल 2023 में गृहयुद्ध भड़कने के बाद से ही यूएई और सूडान के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। सूडान सरकार का आरोप है कि यूएई रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को समर्थन दे रहा है, जबकि यूएई इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। UAE US News

    सूडान की सेना और आरएसएफ के बीच चल रहा भीषण संघर्ष लाखों लोगों को विस्थापित कर चुका है तथा अनगिनत निर्दोषों की जान ले चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने इस संकट को वर्तमान सदी की सबसे गंभीर मानवीय आपदाओं में से एक बताया है। वार्ता के दौरान दोनों देशों के उच्च-स्तरीय अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के अवसर खोजने तथा परस्पर हितों को बढ़ावा देने पर भी सहमति व्यक्त की।

    अब्दुल्ला ने हाल ही में व्हाइट हाउस द्वारा यूएई की जी-42 कंपनी को उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सेमीकंडक्टर निर्यात की अनुमति देने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और इसे दोनों देशों के बीच गहराती रणनीतिक साझेदारी का सकारात्मक संकेत बताया। UAE US News