हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    जरूरतमंद को रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

    Blood-Donation

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन शहर के एक डेरा सेवादार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए चार साल के मासूम बच्चे के इलाज के लिए एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा किया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी जरनैल सिंह के चार साल के बेटे के इलाज के लिए चिकित्सकों ने शुक्रवार को रक्त की आवश्यकता बताई।

     इसकी सूचना मिलने पर प्रेमी राहुल मिड्ढा इन्सां तुरंत जंक्शन के बॉम्बे हॉस्पिटल स्थित लाइफ लाइन ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मासूम बच्चे के इलाज में सहयोग किया। बालक के परिजनों ने इसके लिए डेरा सेवादार का आभार जताया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।