हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डॉ. उपासना अर...

    डॉ. उपासना अरोड़ा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य भारत सम्मान से नवाजा

    Ghaziabad
    Ghaziabad डॉ. उपासना अरोड़ा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य भारत सम्मान से नवाजा

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा को स्वस्थ भारत सम्मान – 2024 से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्‍ली में यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. उपासना अरोड़ा स्वस्थ भारत सम्मान प्राप्त करने वाली दूसरी शख्सियत बन गई हैं। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान वर्ष 2023 में ही शुरू किया गया है।

    डॉ. उपासना बोलीं, सम्मान से मनोबल बढ़ेगा

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कर कमलों से स्वास्थ्य भारत सम्मान का दूसरा संस्करण ग्रहण करते हुए, डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी लगातार लोगों की सेवा के लिए काम करता आ रहा है। यह सम्मान हमारे मनोबल को और बढ़ाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अस्पताल और हमारी पूरी टीम और बेहतर काम करने के लिए प्रयासरत रहेगी।

    चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा बोले, गर्व की बात है

    यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। डॉ. उपासना अरोड़ा के इस सम्मान से पूरी टीम का मनोबल बढ़ेगा और हम बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here