शेयर बाजारों में शुरूआती तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरूआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 607.92 अंक (0.79 प्रतिशत) ऊपर 77,272.13 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था। दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है।

निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सात प्रतिशत से अधिक मजबूत है। अडानी पोर्ट्स में भी तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर डेढ़ से दो फीसदी मजबूत हुए। उम्मीद से कमतर तिमाही नतीजों के कारण एक्सिस बैंक का शेयर करीब चार लुढ़क गया।

About The Author

Related Posts