हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना के आठ नये मामले, कुल संख्या 862 हुई, 13 की मौत

    Coronavirus in India

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज आठ नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी के मरीजों की कुल संख्या अब बढ़ कर 862 हो गई है जिनमें से 495 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 354 रह गये हैं। (Corona in haryana) राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर जारी सुबह के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में आज फरीदाबाद से चार, रेवाड़ी से तीन और झज्जर से एक मामला आया। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 39374 तक पहुंच गया है जिनमें से 25690 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 13684 निगरानी में हैं।

    • अब तक 73709 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं
    • जिनमें से 68106 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 862 पॉजिटिव पाये गये हैं।
    • 4741 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
    • 862 पॉजिटिव मरीजों में से 495 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
    • इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय मामले अब 354 हैं।

    राज्य में आज फरीदाबाद से चार, रेवाड़ी से तीन और झज्जर से एक मामला आया

    इसके बाद राज्य में अब जिलावार कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या गुरूग्राम में 179, फरीदाबाद 144, सोनीपत 132, झज्जर 88, नूंह 61, अम्बाला 42, पलवल 37, पानीपत 36, पंचकूला 25, जींद 20, करनाल 17, रेवाड़ी नौ, यमुनानगर और रोहतक आठ-आठ, फतेहाबाद और सिरसा सात-सात, महेंद्रगढ़ और भिवानी छह-छह, कैथल पांच, हिसार और चरखी दादरी चार-चार तथा कुरूक्षेत्र में तीन हो गई है।

    • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम 90
    • फरीदाबाद 75, सोनीपत 69, नूंह 57
    • अम्बाला 39, पलवल 35, पानीपत 28
    • झज्जर 24, पंचकूला 20, जींद दस
    • यमुनानगर आठ, करनाल और सिरसा छह-छह
    • हिसार और भिवानी तीन-तीन, रोहतक, कैथल और कुरूक्षेत्र दो-दो

    चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में फरीदाबाद में पांच, पानीपत में तीन, अम्बाला में दो, सोनीपत, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।