हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बिजली सप्लाई ...

    बिजली सप्लाई बाधित, धैर्य बनाए रखें उपभोक्ता : एईएन शहरी

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय सादुलपुर के एईएन शहरी दिनेश यादव ने ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए किए जा रहे कार्य को लेकर हो बिजली सप्लाई बाधित होने पर उपभोक्ताओं को धैर्य बनाए रखने की अपील की है। गुरूवार को एईएन शहरी दिनेश यादव ने बताया कि 132 केवी जीएसएस सादुलपुर में स्थापित 20/25 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 40/50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जिसका कार्य 12 मई 2024 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस दौरान वैकल्पिक बिजली व्यवस्था बनाई गई है एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए जब तक कार्य पूर्ण नहीं होता है तब तक उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज या विद्युत सप्लाई बाधित होने की समस्या हो सकती है जिसके लिए विद्युत उपभोक्ता इस दौरान धर्य बनाएं रखे। Sadulpur News

    Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, आज ही खरीदने का मौका!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here