हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दोस्तों के ना...

    दोस्तों के नाम पोस्ट डालकर मौत को लगा लिया गले

    Embraced death by putting a post in the name of friends

     एक वर्ष पूर्व ही हुई थी मृतक संजय की शादी

    ओढां (राजू)। गांव बनवाला में करीब 24 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पूर्व सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के नाम एक पोस्ट भी डाली थी। जिसमें उसने जिदंगी से हारकर ये कदम उठाने की बात कही है। इस संबंध में ओढां पुलिस ने इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरान्त परिजनों को सौंप दिया। मृतक की करीब एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। जानकारी मुताबिक संजय नामक युवक ने मंगलवार रात्रि अपने खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। मरने से पूर्व संजय ने फेसबुक पर अपने दोस्तों के नाम एक पोस्ट भी डाली।

    पोस्ट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेवार हूं। मृतक संजय का ये संदेश मंगलवार रात्रि 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि संजय राजस्थान में एक गेहूं के गोदाम पर नौकरी करता था। मंगलवार को वह 2 दिन बाद अपनी ड्यूटी से गांव आया था। घर आने की वजाए वह सीधा ही खेत में चला गया और कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई मदन लाल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक संजय घरेलू कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी रोशनी के ब्यान इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।