हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र क...

    कुरुक्षेत्र के महाभारत में हर प्रत्याशी बनना चाहता है अर्जुन, जानें समीकरण

    Kurukshetra News
    Chunav Prachar: कुरुक्षेत्र के महाभारत में हर प्रत्याशी बनना चाहता है अर्जुन, जानें समीकरण

    कुरुक्षेत्र (सच कहूं/देवीलाल बारना)। Chunav Prachar: चुनाव प्रचार आखरी चरण में चल रहा है। एक तरफ मौसम की गर्मी खूब पसीना निकाल रही है वहीं 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे पारे में चुनावी पारा भी आसमान छू रहा है। चुनाव प्रचार किसी भी नजर से कम न रह जाए, इसके लिए सभी प्रत्याशी दिन-रात एक किए हुए हैं। ज्यों-ज्यों आए दिन मौसम में गर्मी बढती जा रही है त्यों-त्यों ही चुनाव की गर्मी भी बढती जा रही है। Kurukshetra News

    प्रत्याशियों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। एक वार करता है तो दूसरा पलटवार करता नजर आता है। लेकिन एक बात तो तय है कि इस बार कुरुक्षेत्र का यह चुनाव किसी भी प्रत्याशी के लिए इतना आसान नही है। अंतिम समय तक कुछ भी उठापटक से इंकार नही किया जा सकता। इंडिया गठबंधन की ओर से जहां डा. सुशील गुप्ता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं और पूर्व मंत्री व प्रदेश के बड़े पंजाबी नेता अशोक अरोड़ा समेत कांग्रेस नेता गुप्ता को जीताने के लिए जोर लगा रहे हैं। Kurukshetra News

    वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व में दो बार कुरुक्षेत्र से सांसद रहे नवीन जिंदल मैदान मे हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री सुभाष सुधा समेत भाजपा नेता भाजपा प्रत्याशी की नैया पार करवाने का प्रयास कर रहे हैं। तीसरी ओर किसान आंदोलन के दौरान किसानों के पक्ष में विधानसभा से इस्तीफा देने वाले अभय चौटाला मैदान में हैं। इनको जीताने के लिए जहां पूर्व सीपीएस शेर सिंह बडशामी, रामपाल माजरा जोर लगा रहे हैं वहीं किसान नेता गुरनाम चढूनी भी खुलकर अभय चौटाला का समर्थन कर रहे हैं। वहीं जजपा के पाला राम सैनी व बसपा के दीपक मेहरा समेत कुल 31 रणबांकुरे चुनावी रण में जोर आजमाईस कर रहे हैं। Kurukshetra News

    बाहरी उम्मीदवारों को लेकर है जनता के मन में मलाल

    कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में मुख्य पार्टियों के उम्मीदवार कुरुक्षेत्र से बाहर के हैं। इसको लेकर कुरुक्षेत्र की जनता के मन में मलाल भी है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता दिल्ली में रहते हैं, भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल बेशक दस साल तक कुरुक्षेत्र के सांसद रहे लेकिन उसके बाद 10 साल जनता की सुध न लेने को लेकर जनता में रोष है। अभय चौटाला भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से संबंधित नही हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र की जनता को मलाल है कि मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों में से कोई भी कुरुक्षेत्र का नही है। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा बाहरियों के लिए ही बनी है। क्योंकि अब तक कैलाशो सैनी को छोडकर सभी सांसद कुरुक्षेत्र से बाहर के चुने गए हैं।

    भाजपा ने कुरुक्षेत्र को दिया है सबसे अमीर उम्मीदवार

    बीजेपी ने उद्योगपति नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन जिंदल बड़े उद्योगपति हैं और जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन हैं। उनकी मां सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बड़े भाई सज्जन जिंदल जेएसडब्लू ग्रुप के चेयरमैन हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नवीन जिंदल हरियाणा में बीजेपी के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नवीन जिंदल और उनके परिवार की चल संपत्ति करीब 1,230 करोड़ रुपये है।

    नवीन जिंदल के पास 886.73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी पत्नी शालू जिंदल के पास 114.61 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है जबकि बाकी परिवार की संपत्ति 229.06 करोड़ रुपये है। नवीन जिंदल और उनकी पत्नी के पास 19.8 किलो सोने के गहने हैं जिनकी कीमत 41.11 करोड़ रुपये है। हलफनामे के मुताबिक नवीन जिंदल की अचल संपत्ति की वैल्यू 11.05 करोड़ रुपये है। 2018-19 के आईटीआर के मुताबिक जिंदल की टोटल इनकम 11.23 करोड़ रुपये थी जो 2022-23 में बढकर 74.83 करोड़ रुपये हो गई।

    हॉटलों में प्रचार का बढा है क्रेज

    आमतौर पर देखा जाता था कि चुनाव प्रचार का ग्रामीण क्षेत्रों में खूब असर देखने को मिलता था। जनसभाओं के अलावा डोर टू डोर की टुकडियां आम दिखाई पडती थी लेकिन इस बार यह काफी कम देखने को मिल रहा है। मुख्य जनसभाओं के अलावा ज्यादा कुछ नजर नही आ रहा है। वहीं इस बार हॉटलों में कार्यक्रमों के आयोजन का काफी क्रेज बढा है। विभिन्न समुदायों, एसोसिएशनों के बडे आयोजन शहरों में स्थित हॉटलों में किए जा रहे हैं। आए दिन उम्मीदवारों के हॉटलों में लंच व डीनर के साथ बडे कार्यक्रम देखे जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Congress: सरकार आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पक्की भर्ती करेंगे : खड़गे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here