हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना में हैदरबाद शहर के जुबली हिल्स चेक पोस्ट के पास स्पाइसी किचन रेस्तरां में रविवार सुबह एक विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके से चौंके स्थानीय निवासी दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट से बस्ती इलाके में आसपास के कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे प्रभावित लोगों को राहत मिली। पुलिस को संदेह है कि विस्फोट या तो रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर में खराबी या रेस्तरां की रसोई में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुआ था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
ताजा खबर
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा
कहा – सुरक्षा और ग्रामीण ...
‘हिन्दू और मुसलमान राष्ट्रीय लोकदल के दो मजबूत स्तम्भ’
कैराना में रालोद का भाईचा...
हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कोहराम
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Bihar: बिहार के सेवादार ने 80 वर्षीय महिला की बचाई जान, बनी चर्चा का विषय
चंपारण/बिहार (सच कहूँ न्य...















