फ्रांस में नाव पलटने से तीन की मौत

Published On

पेरिस (एजेंसी)

फ्रांस के पूर्वी प्रान्त में स्थित बेस राइन नदी में नाव पलटने के कारण गुरुवार को एक छह वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची अभी भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में बताया गया कि चार लोगों को लेकर जा रही एक नाव जर्मनी की सीमा में गेरस्थेइम द्वीप के नजदीक गुरुवार को पलट गयी, जिसके कारण एक छह वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गयी।

मरने वालों में दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को बचाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति भी शामिल है। एक व्यक्ति को बचाया गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मारे गये लोग जर्मनी और रोमानिया के निवासी थे। दुर्घटना के समय ये लोग पिकनिक मनाने और मछली पकड़ने के लिए बेस राइन नदी में आये थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts