हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब त्यौहार : धनत...

    त्यौहार : धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में बढ़ी रौनकें

    Deepawali Festival

    दीपावली पर मिठाईयों के साथ सूखे मेवे व गिफ्ट पैक बने लोगों की पसंद | Deepawali Festival

    मलोट(सच कहूँ/मनोज)। जैसे जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। बाजारों में (Deepawali Festival) पिछले कई महीनों से गायब रौनक वापिस आ रही है ओर मंदी से निजात के कारण दुकानदारों में काम के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। दीपावली पर लोगों को मिठाईयों के अलावा गिफ्ट पैक व सूखे मेवे पहली पसंद बन रहे हैं। धनतेरस के पवित्र त्यौहार पर भी ग्राहकों का बर्तन वाली दुकानों व सोने के गहने बनाने वाली दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना लगा हुआ है।

    मंदी से निजात के कारण दुकानदारों में उत्साह

    दीपावली के अवसर पर मेन बाजार स्थित दुकानदार रमेश ठकराल व नवदीप ठकराल ने बताया कि सूखे मेवों के अलावा लोग मुरबा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, मैंगो पेठा, कांचा पेठा व गिफ्ट पैक लोग पसंद कर रहे हैं व खरीद रहे हैं। इसी तरह जीटी रोड़ स्थित गिफ्ट पैक व सूखे मेवे बेचने वाले दुकानदार रोबिन गाबा व दीपक नरूला ने बताया कि इस बार दीपावली पर सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पाईनऐपल, पपीता स्लाइस, मैंगो स्लाइस व गिफ्ट आईटमें पसंद कर रहे हैं ओर इन आइटमों की अधिक डिमांड है व विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए गए डिस्काउंट पर ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं।

    दुकानों पर दिखाई दे रही लोगों की भीड़ | Deepawali Festival

    • धनतेरस के शुभ अवसर पर भी बर्तन व सोने के गहने बनाने वाली
    • दुकानों पर भी ग्राहकों का आना जाना रहा।
    • मेन बाजार स्थित भाई राम सिंह दुकान के महेशइन्द्र सिंह भोला वर्मा व पिंकी वर्मा ने बताया
    • कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने शुभ माना जाता है, जिससे आज दुकान पर
    • ग्राहकों का काफी आना जाना लगा रहा ओर आज काम भी अच्छा रहा
    • बाजार में भी पूरी रौनकें दिखाई दीं।
    • इसी तरह आज करियाना, मुनियारी, रेडिमेड, इलैक्टोनिकस,
    • फू्रट की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी
    • जिससे दुकानदारों में भी काम प्रति उत्साह नजर आया
    • मंदी से मायूसी भी कम दिखाई दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।