हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर घटा

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर घटकर 579.28 अरब डॉलर पर रहा। इससे पिछले सप्ताह में यह 23.3 करोड़ डॉलर बढ़ कर 582.27 अरब डॉलर पर रहा था और लगातार दो सप्ताह इसमें वृद्धि हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.22 अरब डॉलर घटकर 537.95 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.90 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.93 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर गिरकर 1.49 अरब डॉलर पर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।