हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या

    Shinzo Abe

    टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को यहां एक अधेड़ उम्र के पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी। क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से आबे को नजदीक से गोली मार दी, जिससे वह नीचे गिर गए। बाद में सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि उन्हें गोली मारी गई है। आबे को तत्काल निकट के अस्पताल ले जाया गया।

    डॉक्टरों के अनुसार आबे के शरीर में जीवन के लक्षण नहीं दिख रहे थे, लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें जीवित करने की कोशिशें जारी रहीं। देश के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अपने सरकारी कार्यक्रम रद्द करके तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आबे के उपचार की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें भारी मन से राष्ट्र को इस बारे में अवगत भी कराया। जापान टाइम्स के अनुसार छह घंटे की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और अधिकारियों ने आबे के निधन की पुष्टि कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here