हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पूर्व सांसद ड...

    पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक परम नवदीप ने भाजपा का दामन थामा

    Rajasthan News
    पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक परम नवदीप ने भाजपा का दामन थामा

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न राजनैतिक दलों से आए पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों के साथ सरपंच और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड और चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक नारायण पंचारियां की उपस्थिति में पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व विधायक डा. कर्ण सिंह यादव, चूरू से पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रताप पूनियां, पूर्व विधायक सुरेश टांक, रामलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह गुर्जर,

    परम नवदीप, पूखराज गर्ग, बलवान यादव, पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख सुशीला पलाडा, व्यवसायी भंवर सिंह पलाडा, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, विश्वजीत सिंह चंपावत, सुजानगढ आरएलपी प्रत्याशी बाबुलाल कुलदीप, भादरा से निर्दलीय प्रत्याशी बजरंग सारण, भादरा प्रधान अनिल ओलख, पूर्व प्रधान राजीव कस्वा, रामस्वरूप मील, सीकर लक्ष्मणगढ से बसपा प्रत्याशी महेश मूंड, भरतपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर गिरीश चैधरी, भरतपुर के पूर्व जिला प्रमुख लीलावती सिंह, कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएल वर्मा के साथ कई प्रधान, सरपंच और पार्षदों ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Rajasthan News

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, विधायक और प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे। Rajasthan News

    Lok Sabha Elections 2024 Date Live: चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होंगे लोकसभा चुना…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here