हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पंजाब के पूर्...

    पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह का निधन

    मोगा (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सिंह के निधन पर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है। शिरोमणी समिति अध्यक्ष ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कौम की नौजवान नेतृत्व को उनके जीवन और पंथक भावना से प्रेरित होने को आग्रह किया।

    उल्लेखनीय है कि तोता सिंह दो बार मोगा, एक बार धर्मकोट विधानसभा से विधायक भी रहे थे। वह पहली बार 1997 में मोगा विधानसभा सीट से चुनाव जीते और बादल सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में कैबिनेट का दर्जा मिला था। सिंह के निधन पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

    निहाल सिंह वाला के अपने पैतृक गांव दीदारेवाला से मोगा आकर चुनाव लड़ने वाले सिंह ने मोगा की जनता से वादा किया था कि अगर उन्होंने जिताया तो वे मोगा को ही अपना घर बना लेंगे। सिंह का ये वादा उस समय मोगा के लोगों के दिलों पर असर कर गया, जब वह यहां से चुनाव जीते तो उन्होंने फिरोजपुर रोड पर अपना नया आशियाना बनाकर अपना वादा निभाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here