हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गैस सिलेंडर म...

    गैस सिलेंडर में विस्फोट, महिला झुलसी

    प्रयागराज (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के झलवा में इंडियन आॅयल प्लांट के सामने शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थिति में गैस सिलेंडर जलाने पर जोरदार धमाका हुआ और कमरे की छत उड़ गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें:– जान पर खेलकर पुलिसकर्मी ने बचाई डूबते युवक की जान

    क्या है मामला

    पुलिस ने बताया कि झलवा के रहने वाले उत्तम पटेल की पत्नी सुदामा आज सुबह लगभग नौ बजे किचन में गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। कमरे की छत उड़ गई और आग लगने से महिला झुलस गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सुदामा के पति उत्तम पटेल ने आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। सुदामा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी धूमनगंज ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here