हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Ghaziabad : अ...

    Ghaziabad : अवैध निर्माण पर पैनी नजर बनाए रखें : कनिका कौशिक

    Illegal Construction

    जीडीए ओएसडी कनिका कौशिक ने की  जोन -2  में बड़ी कार्रवाई, पुनः हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ा गया,दिए सख्त निर्देश  || Ghaziabad

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। जीडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। जीडीए के अधिकारी अवैध निर्माण पर पैनी नजर बनाए हुए है।  शुक्रवार को जीडीए ओएसडी एवं  प्रभारी प्रवर्तन कनिका कौशिक  ने जोन-2  क्षेत्र का स्थलीय  निरीक्षण किया। और निरीक्षण के दौरान मुरादनगर क्षेत्र में एचआरआईटी कॉलेज के पीछे ग्राम मोरटा के खसरा  नंबर – 708 पर  वरुण त्यागी पुत्र ओमदत्त के जरिए विकसित की जा रही अवैध कालोनी और ग्राम मोरटा में अंकित त्यागी के जरिए  विकसित की जा रही अवैध कालोनी को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया गया।

    जीडीए ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि पूर्व में  प्राधिकरण के जरिए 11 जून 2024 को ध्वस्त किये गये शोभापुर रोड (भट्टे के सामने), ग्राम मोरटा में   कृष्ण त्यागी (मकनपुर वाले) की अवैध कालोनी पर, पुनः निर्माण किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम स्थल पर पहुँची  और  को दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी  गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए यह  निर्देश भी दिये गये कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई कार्य न कराया जाये। और  जोन से सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता और  सुपरवाईजर स्टाफ को भी सख्त निर्देश दिए गए है  कि अवैध निर्माण पर पैनी  नजर बनाए रखें। स्थल पर  दोबारा अवैध निर्माण कार्य शुरू  न होने पाये।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here