हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर अपडेट हुई कीमतें!

    Gold Price Today
    Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, एमसीएक्स पर अपडेट हुई कीमतें!

    MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में कमजोरी, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और इज़राइल-ईरान संघर्षविराम जैसे वैश्विक घटनाक्रमों के कारण देखी गई। Gold Price Today

    एमसीएक्स पर आज सोना-चांदी | Gold Price Today

    अगस्त वायदा के तहत सोना 0.85% गिरकर 96,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद 97,087 रुपये रहा था। जुलाई वायदा की चांदी 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। सोना गिरावट के साथ 96,141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी गिरावट के साथ 1,07,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

    वैश्विक हाजिर बाजार में सोना 0.4% गिरकर 3,313.23 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में लगभग 1.7% की गिरावट देखी गई है।

    अमेरिकी सोना वायदा भी 0.7% गिरकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

    हाजिर चांदी लगभग स्थिर रही और 36.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    डॉलर इंडेक्स 0.2% मजबूत हुआ, जिससे अन्य मुद्राओं में व्यापार करने वालों के लिए डॉलर मूल्य वाला सोना महंगा हो गया और सोने की मांग प्रभावित हुई।

    विश्लेषकों के अनुसार | Gold Price Today

    रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, “बाजार की निगाहें अब अमेरिका के कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) आंकड़ों पर टिकी हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की भविष्य की मौद्रिक नीति का संकेत मिलेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश साधनों (Safe Haven Assets) की मांग में कमी आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना है। Gold Price Today

    Donald Trump Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के साथ ‘बहुत बड़ी डील’ की घोषणा…