हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार की जल्द...

    सरकार की जल्दबाजी से त्राहि -त्राहि का माहौल:कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में 500 तथा 1000 के नोट प्रचलन से बाहर करने का निर्णय लिया है जिसके कारण देश में चारों तरफ ‘त्राहि- त्राहि’ का माहौल है और लोग बैंकों में जमा अपने ही पैसे के लिए परेशान हो रहे हैं।
    कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने यहां पत्रकारों से कहा कि ‘त्राहिमाम’ की इस स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं जो खुद को आम आदमी कहते हैं।
    उन्होंने कहा कि श्री मोदी कितनी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि देश में इतनी बड़ी घोषणा करने के तत्काल बाद वह जापान यात्रा पर चले गए। (वार्ता) 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here