हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More

    CA Final Results 2026: सीए फाइनल में चमके हनुमानगढ़ के छात्र-छात्राएं, परिवार संग हुआ सम्मान

    Hanumangarh News
    CA Final Results 2026: सीए फाइनल में चमके हनुमानगढ़ के छात्र-छात्राएं, परिवार संग हुआ सम्मान

    CA Final Results 2026: हनुमानगढ़। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की हनुमानगढ़ शाखा (सीआईआरसी) की ओर से सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मान में शनिवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा की प्रबंधन समिति ने सफल छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी छात्र-छात्राओं की सफलता के पीछे उसके परिवार का त्याग, सहयोग और मार्गदर्शन अहम भूमिका निभाता है। Hanumangarh News

    आईसीएआई की हनुमानगढ़ शाखा का अभिनंदन समारोह

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष हर्ष जिंदल ने कहा कि सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता। यह छात्र-छात्राओं की वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमन गर्ग, सीआईसीएएसए अध्यक्ष यश संदीप मित्तल और कार्यकारी सदस्य ललित गर्ग ने नव-नियुक्त चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिशा मित्तल, दिव्यांश दादरी, माणिक सिंगला, मनीष गोयल और अंकित को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में दिव्यांश दादरी की ओर से सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक प्राप्त करने पर विशेष गौरव व्यक्त किया गया। प्रबंधन समिति ने इसे शाखा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि दिव्यांश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। Hanumangarh News