हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हनुमानगढ़ की ब...

    हनुमानगढ़ की बेटियों ने जीता प्रतियोगिता का खिताब

    Hanumangarh's daughters win titles titled

     सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सीकर को दी शिकस्त

    सिरोही, सच कहूँ न्यूज। सिरोही जिले में आयोजित हुई 46वीं सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का खिताब हनुमानगढ़ के नाम रहा। हनुमानगढ़ की बेटियों ने प्रतियोगिता जीतकर क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। सोमवार को खिलाड़ियों के हनुमानगढ़ लौटने पर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, सचिव राधाकृष्ण सिंगला, व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय प्राचार्य निर्मला गौड़, विद्यालय प्रधानाध्यापिका संजू गाड़िया, निदेशक निर्मला नागपाल, कोच विकास अग्रवाल, श्याम पाण्डे सहित अन्य खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।

    विजेता टीम खिलाड़ियों का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व ढोल पर नाच-गाकर स्वागत किया गया। कोच विकास अग्रवाल ने बताया कि सिरोही में आयोजित 46वीं सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच हनुमानगढ़ व सीकर के मध्य खेला गया। इसमें हनुमानगढ़ की छात्राओं ने सीकर को 69-45 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। हनुमानगढ़ टीम की खिलाड़ी पायल व भूमिका ने फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस आवश्यकता है कि उन्हें तराशकर सही मागदर्शन करने की।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।