राज्यसभा चुनावः हरियाणा में खेला होबे, किरण चौधरी और बीबी बतरा के वोट कैंसिल!

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की दो राज्यसभा चुनाव में अब दिलचस्प मुकाबला बन गया है। विधायकों के आंकड़ों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही उम्मीदवारों की जीत पक्की थी, लेकिन तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने ताल ठोकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब अजय माकन की चिंता बढ़ा दी गई है। इस बीच आज बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते है।

वहीं हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटाीें के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 9 बजे से जारी है और मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी और उसके बाद 5 बजे परिणाम आएंगे। उधर हरियाणा के निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा कि कांग्रेस के 2 विधायक का वोट रद्द हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts