शिक्षा और रोजगार
वार्ड 14 मे 35 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया शुभारंभ
वार्ड 14 मे 35 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया शुभारंभ
सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 14 के चार मरला और आनंद नगर क्षेत्र में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से सीसी द्वारा विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चार मरला और आनंद नगर में धर्मपाल डेयरी वाली और अन्य ब्रांच गलियों का सीसी द्वारा निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत शहर के विकास के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। शहर के सभी वार्डों में सड़क, गलियों, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और सोनीपत को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक शहर बनाया जा सके।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन और निगम पार्षद किरण राजेंद्र चाँदना का आभार व्यक्त किया। मौके पर निगम पार्षद किरण चांदना,राजेंद्र चांदना ललित,विपिन,इंदर,शम्मी भोला,संजय मुंजाल,अशोक जौहर,अशोक एलाबादी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments