Gita Mahotsav: कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में लहराया परचम

कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में लहराया परचम

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ  के विद्यार्थियों ने  27 नवंबर 2026 को राजकीय विद्यालय, सिसाना में आयोजित खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेक स्थान प्राप्त किए। महोत्सव के अंतर्गत संवाद, श्लोक उच्चारण, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग एवं निबंध लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएँ दो वर्गों में आयोजित की गईं। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं ज्ञान का शानदार परिचय दिया।

संवाद प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में समर्थ एवं अन्वी  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय वर्ग में चेष्टा एवं दक्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए अध्यापिका अनीता ने तैयार करवाया।
श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग से भव्या ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय वर्ग से भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग से प्रियांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय वर्ग से टीना ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  के विद्यार्थियों ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम वर्ग एवं द्वितीय वर्ग, दोनों में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग में प्रथम वर्ग से यशवी ने तृतीय स्थान तथा द्वितीय वर्ग से ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग से वंशीका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय पहुँचने पर तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उन्हें मार्गदर्शन देने वाले अध्यापिकाओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts