हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा की बे...

    हरियाणा की बेटी तनीषा का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन

    Tanisha sachkahoon

    विश्व चैंपियनशिप में दिखाएगी जोहर

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र की होनहार व उदीयमान तीरंदाज खिलाड़ी तनीषा वर्मा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पोलैंड में होने वाली विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए जूनियर भारतीय टीम में स्थान पाया है। सोनीपत में हुए यूथ विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए तनीषा ने यह उपलब्धि हासिल की। अब वह 5 अगस्त से पोलैंड में होने वाली विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा चुनी गई टीम का हिस्सा होंगी।

    तनीषा ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन व कोच सुरेन्द्र सिंह रंधावा द्वारा करवाई गई मेहनत को दिया। फतेहाबाद निवासी तनीषा के पिता दीपक प्रजापति ने बताया कि तनीषा ने इसी साल के शुरूआत में देहरादून में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने के लिए वह बीते दो साल से पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला में कोच सुरेन्द्र सिंह रंधावा से प्रशिक्षण ले रही है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में तनीषा विजयी पताका फहराएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।