हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र क...

    कुरुक्षेत्र की जेल में हरियाणा का पहला पेट्रोल एवं सीएनजी पंप स्थापित

    Petrol and CNG Pump sachkahoon

    सुबह के समय जेल बंदी और रात्रि के समय जेल कर्मी करेंगे पंप पर काम

    • हरियाणा जेल महानिदेशक मोहम्मद अकिल ने किया प्रदेश के पहले जेल पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण

    सच कहूँ/देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। जेल महानिदेशक मोहम्मद अकिल शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित हरियाणा की जेल के पहले पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। हरियाणा जेल महानिदेशक मोहम्मद अकिल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की जेल में हरियाणा का पहला पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप (Petrol and CNG Pump) स्थापित किया गया है। सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस पेट्रोल पंप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाया गया है।

    इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद प्रदेश की 11 जेलों में आगामी दो सालों में पेट्रोल पंप स्थापित कर दिए जाएंगें। इस पंप का उद्घाटन आगामी एक माह के अंदर कर दिया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस पेट्रोल पंप पर सुबह के समय बंदी और रात्रि के समय जेल कर्मी ड्यूटी करेंगे। इस पंप का नाम भी जेल पंपिंग स्टेशन रखा गया है। इस अवसर पर उनके साथ आईजी जेल जगजीत सिंह, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, जेल उपाधीक्षक शविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

    महा-निदेशक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों के लिए यह खुशी की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जेल पंपिंग स्टेशन की सौगात दी जा रही है। जेल विभाग की तरफ से यह पहला प्रयास है कि प्रदेश की पहली जेल में पेट्रोल पंप (Petrol and CNG Pump) लगाया गया है। इस पंप को इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस पंप को आगामी एक माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

    प्रदेश की 11 और जेलों में पंप लगाए जाएंगे

    महा-निदेशक ने कहा कि इस पेट्रोल पंप को अलग अलग चरणों में शुरू किया जा रहा है। सबसे पेट्रोल और उसके बाद डीजल और फिर सीएनजी की सुविधा दी जाएगी। इस पंप को प्रदेश के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इस पंप को शुरू करने में काफी सोच विचार किया गया है। इस पंप को शुरू करने से पहले तमाम पहलुओं को जहन में रखा गया और गहनता से मंथन भी किया गया है।

    इस पायलट प्रोजेक्ट के पंप पर सुबह के समय बंदी और रात्रि के समय जेल कर्मियों से ड्यूटी ली जाएगी। अगर रात्रि के समय पंप की सेल अच्छी रही तो रात्रि के समय पंप की सेवाओं को जारी रखा जाएगा। इस पंप को शुरू करने की योजना है कि प्रदेश की 20 में से कुरुक्षेत्र जेल पहली जेल है जहां पंप लगाया गया है, इसके बाद प्रदेश की 11 और जेलों में पंप लगाए जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here