हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब छात्रा के कोर...

    छात्रा के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद एलपीयू छात्रों, स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच शुरू

    Coronavirus

    फगवाड़ा(सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के फगवाड़ा में निजी विश्वविद्यालय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद छात्रावास में रह रहे सभी छात्रों व स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मूल रूप से मुंबई की निवासी फिजियोथेरेपी की छात्रा है ओर यहां दो महीने से रह रही थी। कपूरथला उपायुक्त दीप्ति उप्पल ने आज बताया कि छात्रा को कपूरथला अस्पताल में आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले सभी छात्रों और स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।