हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home चंडीगढ़ बिजली उपभोक्त...

    बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई 14 को

    Kairana News
    Kairana News: आठ घंटे बाधित रहेगी कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति

    हिसार, भिवानी, सरसा, जींद, चरखी दादरी और फतेहाबाद जिले शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा हिसार (Hisar) जोन के तहत आने वाले जिला हिसार, भिवानी, सरसा, जींद, चरखी दादरी और फतेहाबाद के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 14 नवंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्य अभियंता/परिचालन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, विद्युत नगर, हिसार के कार्यालय में की जाएगी। यह जानकारी विभाग के प्रवक्ता ने दी। Chandigarh News

    उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेगी। एक लाख से तीन लाख तक की राशि के मामलों की सुनवाई हिसार जोन स्तर पर क्षेत्रीय उपभोगता शिकायत फोरम के अध्यक्ष के रूप में रजनीश गर्ग करेंगे। जिसमें मुख्यता गलत बिलिंग (एक लाख से तीन लाख तक की राशि), बिजली आपूर्ति में बाधाएं, खराब मीटर को बदलने में देरी इत्यादि शामिल हैं। Chandigarh News

    उन्होंने बताया कि इस दौरान कमेटी द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126, 127 तथा धारा 135 से 140, 142, 143, 146, 152 के अंतर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अंतर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। कोई भी बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत के लिए मुख्य अभियंता के कार्यालय में 01662-223302 पर संपर्क कर सकता है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Rangoli: रंगोली प्रतियोगिता में बनाईं मनोहारी रंगोली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here