हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    UP Weather: यूपी के मुजफ्फरनगर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लो…

    UP Weather
    UP Weather: यूपी के मुजफ्फरनगर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लो...

    UP Weather: मुजफ्फरनगर, अनु सैनी। उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और गरजते बादलों की आवाज लोगों को डरा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

    Heart Attack: हो जाओ अलर्ट, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती हैं खाने की ये चीजें, करते हैं सेवन…

    पश्चिमी यूपी में तेज बारिश के आसार | UP Weather

    मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और कासगंज में आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    पूर्वी यूपी में भी छाए रहेंगे बादल

    गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अंबेडकर नगर, गोंडा, गाजीपुर, वाराणसी, मिजार्पुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और देवरिया में बादल छाए रहेंगे। यहां कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

    इन शहरों में रहेगा धूप और उमस का असर

    राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को परेशान कर सकती है। कानपुर और झांसी में भी उमस भरी गर्मी का असर दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

    लो-प्रेशर एरिया से बदलेगा मौसम

    बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।