हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश सरसा, दिल्ली ...

    सरसा, दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरसा समेत राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने बुलेटिन में बताया कि राजधानी में गरज के साथ भारी वर्षा होगी और अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे।दिल्ली में 25 और 26 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जलजमाव के कारण यात्रियों को ट्रैफिक जाम के बारे में आगाह करते हुए ट्वीट किया, “जलभराव के कारण एनएच -48 फ्लाईओवर के तहत महिपालपुर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है।” बहरहाल, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से बुधवार सुबह पारा कुछ डिग्री बढ़ गया।

    Rain in Rewari sachkahoon

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here