अमेरिका में हेलीकॉप्टर और विमान की हवा में टक्कर, दो मरे

Published On

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के एरिजोना में एक हवाई पार्क के ऊपर हेलिकॉप्टर और विमान के हवा में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। एक स्थानीय समाचार आउटलेट ने बताया कि टक्कर ग्रेटर फीनिक्स क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी शहर चैंडलर में चैंडलर म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

समाचार आउटलेट ने स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि टक्कर के बाद विमान उतरने में सक्षम था लेकिन हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। चैंडलर पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और विभाग ने इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों या इसे कैमरे में कैद करने वाले लोगों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts