आज का इतिहास 

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

  • 1456: जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
  • 1821: मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
  • 1939: तत्कालीन सोवियत रूस और जर्मनी के बीच अनाक्रमण (एक दूसरे पर हमला न करने की) संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1944 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सायरो बानो का जन्म।
  • 1947: वल्लभ भाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
  • 1976: चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
  • 1979: ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
  • 1986: बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
  • 1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को विलय की घोषणा की।
  • 1990: आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1995: देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
  • 1997: अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
  • 1999: इजरायल और फ़िलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
  • 2003: ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए।
  • 2003: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषणा की कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
  • 2007: यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।
  • 2007: पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
  • 2008 : झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।