हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश आज का इतिहास

    आज का इतिहास

    General Knowledge

    नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

    • 1606 – विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का पहली बार मंचन किया गया।
    • 1871 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म।
    • 1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
    • 1925 – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म ।
    • 1941 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन।
    • 1960 – आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
    • 1966 – अमेरिका में मिशिगन राज्य के लैंसिंग में नस्लभेदी दंगे भड़के।
    • 1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म।
    • 1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
    • 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की।
    • 1991 – ईरान के पूर्व प्रधानमंत्री शापोर बख्तियार की हत्या कर दी गई।
    • 2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
    • 2013 – पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।