हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    इस जगत सराए में क्यों दिल को लगा बैठा…

    Humanity

    सच कहूँ/राजू
    ओढां। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव देसू मलकाना निवासी (Humanity) पवन इन्सां व नीटा सिंह इन्सां की माता सुखदेवी इन्सां के नमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुखदेवी इन्सां बीती 3 अक्तूबर को सचखंड जा विराजी थी। इस नामचर्चा में उनके परिजनों, रिश्तेदारों व गणमान्य लोगों के अलावा ब्लॉक से बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। नामचर्चा में परिजनों की ओर से 7 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई। सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने कहा कि माता सुखदेवी इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। जिसके चलते उनका परिवार डेरा सच्चा सौदा में असीम आस्था रखते हुए सेवा कार्यांे में बढ़-चढ़कर भाग लेता है।

    बहन हनीप्रीत इन्सां ने लोगों को ‘मेंटल हेल्थ’ पर ध्यान देने की दी सलाह

     7 परिवारों को किया राशन वितरित | Humanity

    सचखंडवासी सुखदेवी इन्सां डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादारों में गिनी जाती थी। वहीं ओमप्रकाश कालांवाली सहित अन्य लोगोंं ने भी संबोधन में कहा कि पूर्ण संत सतगुरु की सोहबत करने वाले जीवों की सतगुरु दोनों जहानों में स्वयं संभाल करते हैं। नामचर्चा के दौरान कविराजों ने दुनिया सराए में ना दिल को लगाना, नाम तो बगैर जांदा जन्म बेकार, इस जगत सराए में क्यों दिल को लगा बैठा सहित अन्य नाम व चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा ये बताया कि इंसान को ये जन्म प्रभु भक्ति के लिए मिला है। नाम की भक्ति कर इंसान सचखंड का अधिकारी बन सकता है। नामचर्चा के समापन अवसर पर मा. वीर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। इस मौके पर ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की कमेटी, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग व अन्य गणमान्यजन तथा साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here