हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हैदराबाद एनका...

    हैदराबाद एनकाउंटर: हरियाणा के नेताओं ने सराहा

    पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा गलत हुआ (Hyderabad police)

    • जो रेपिस्टों पे दया कर रहे है जब उनके अपने पर ऐसा गुजरे तो क्या दया करले?

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज हैदराबाद पुलिस के इस कदम की (Hyderabad police) हामी भरते नजर आए उन्होंने ट्वीट किया कि ‘हैदराबाद गैंगरेप के आरोपी ढेर क्या – हुआ कैसे हुआ पर ठीक हुआ। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि ‘ये सिर्फ रेप नही गैंगरेप था। ये सिर्फ गैंगरेप नही मर्डर था सिर्फ मर्डर नही बेरहमी से किया गया मर्डर था ये सिर्फ बेरहमी से किया गया मर्डर नही उसको जिंदा जलाया गया था आरोपी पक्के वही है तो ये एनकाउंटर सही है। जो रेपिस्टों पे दया कर रहे है जब उनके अपने पर ऐसा गुजरे तो क्या दया करले? वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि आरोपियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए था, पुलिस ने जो कार्रवाई करनी पड़ी उस समय ऐसी परिस्थितियाँ रही होंगी।

    प्रशासनिक अधिकारियों की राय अलग  (Hyderabad police)

    • राजनेताओं से इत्र प्रशासनिक अधिकारियों की राय अलग रही।
    • रिटायर आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी का मानना है कि ‘इस क्रूर एनकाउंटर का जश्न नहीं मनाया जाना चाहिए।
    • पुलिस कानून अपने हाथ में ले रही है और दोषियों को इस तरीके से मारना ‘अन्याय’ है।
    • कोई नहीं जानता गिरफ़्तार किए गए आरोपी असल में बलात्कारी थे?
    • ‘कासनी ने आगे लिखा कि कोई भी सजा कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाती है।
    • यह हमारे समाज को और क्रूर बनाएगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।