हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी प्रिय है तो आज कर सकते हैं खरीदारी! कीमतों में आ गई इतनी कमी, जानिए आज की ताज़ा कीमतें

    Gold-Silver Price Today
    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी प्रिय है तो आज कर सकते हैं खरीदारी! कीमतों में आ गई इतनी कमी, जानिए आज की ताज़ा कीमतें

    Gold Price Today: इन दिनों सोने और चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हाल के सप्ताहों में जहां सोना रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचा था, वहीं अब इसके मूल्य में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने सोने की कीमत 1 रुपए लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी, लेकिन वर्तमान में उसमें कमी देखी जा रही है।

    पिछले एक सप्ताह में देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 2,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 2,470 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। यदि आप सोने की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि कीमतों में कुछ नरमी आई है। चांदी के बाजार में भी इसी प्रकार का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक सप्ताह के भीतर चांदी की दरों में 3,900 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई है। 4 मई को चांदी की कीमत 98,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।

    प्रीतम ज्वैलर्स ने बताया कि सिरसा में आज 24 कैरेट सोना 96,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 97,200 रुपए किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। आज इनकी कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं है।

    आज के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव इस प्रकार हैं:

    दिल्ली:

    24 कैरेट: 95,660 रुपए प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट: 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

    जयपुर:

    24 कैरेट: 95,660 रुपए प्रति 10 ग्राम

    22 कैरेट: 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

    सिरसा

    24 कैरेट: 96,200 रुपए प्रति 10 ग्राम

    चांदी 97,200 रुपए किलोग्राम

    ध्यान रहे कि स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार दामों में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

    Western Texas Earthquake: अमेरिका में अचानक धरती हिलने से सहमे लोग, घरों से निकलकर भागे बाहर की ओर, …