हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रभावशाली भा...

    प्रभावशाली भारतीयों की सूची में इफको के यूएस अवस्थी शामिल

    US Awasthi

    नयी दिल्‍ली। सर्वेक्षण के जरिये एक पत्रिका द्वारा तैयार की गयी देश के ‘50 प्रभावशाली भारतीय 2020’ की सूची में इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी को सहकारिता के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने वाले भारतीय के तौर पर शामिल किया गया है। इफको की विज्ञप्ति के अनुसार अवस्थी किसानों को मजबूत करने के प्रयासों के कारण सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। अपनी छवि, निर्णय लेने की क्षमता तथा बुलंद इरादे के आधार पर इस सूची में स्थान पाने वाले वह सहकारिता जगत से इकलौते भारतीय हैं। फेम इंडिया पत्रिका की 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में राजनेता, उद्योगपति, अभिनेता, पत्रकार और अधिकारी शामिल हैं। इफको को विश्व स्तर पर सफल सहकारी संस्था के तौर पर स्थापित करने में अवस्थी के प्रभावशाली नेतृत्‍व क्षमता को अहम माना जाता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।