हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार व...

    अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना बाईपास पर स्थित खुरगान अंडरपास के निकट से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जावेद निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ‘मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर अदा करें ईद-उल-फितर की नमाज’